कहाँ से आए बंदूक़धारी और पत्थरबाज़? - Video

19 Views
त्रुटि सुधार: इस वीडियो में हमने एहसान मेवाती नाम के एक शख़्स के बारे में जानकारी दी है ये कहते हुए कि यह मेवात के दंगे में भड़काऊ बयान दे रहा था। वीडियो डालने के बाद हमने पाया कि ये शख़्स मेवात का नहीं है बल्कि मुलतान पाकिस्तान का है। इस त्रुटि के लिए हमें खेद है। हम अपने अगले विडीयो में इसका सुधार करेंगे। आप इस बारे में पत्रकार आलीशान जाफ़री का ट्वीट यहाँ देख सकते हैं - https://twitter.com/alishan_jafri/status/1686957903604060160

पत्थरबाज़। ये शब्द आया कहां से और किसके लिए इस्तेमाल होता है? पत्थर चलाने वालों के लिए या एक समुदाय के खिलाफ होता है? दरअसल गोदी मीडिया को एंटी मुस्लिम अभियान चलाने के लिए कई प्रकार के शब्दों की ज़रूरत होती है।टुकड़े-टुकड़े गैंग, आज़ादी गैंग,अर्बन नक्सल, एंटी नेशनल,। उसी तरह से पत्थरबाज़ भी इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए लाया जाता है। इन सभी के इस्तेमाल के पीछे सोच यही है कि आप मुस्लिम समुदाय से घृणा करते रहें। जब आप उसके बारे में सोचें तो इन शब्दों के सहारे सोचें। अपराध के सारे प्रचलित और नए-नए शब्द केवल एंटी मुस्लिम वाक्यों में इस्तमाल होते हैं।दूसरी तरफ एक धर्म के लोग धर्म के नाम पर अपराध करते रहें, मगर उनके लिए किसी शब्द का इस्तमाल नहीं होता। आज कल मानसिक रुप से बीमार का इस्तमाल होने लगा है। यह बीमारी भी इसी राजनीति की देन हो सकती है। आप इन बातों पर गौर करेंगे तो पता चलेगा कि आपके घरों में मम्मी पापा और दादा दादी भी इन्हीं शब्दों के खेल और इस्तेमाल से कम्युनल बनाए जा चुके हैं।

Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join
Category
Onlyfans Nude
Tags
ravish kumar, haryana, monu manesar
Commenting disabled.